लाइव न्यूज़ :

अब दिल्ली में टीपू सुल्तान को लेकर BJP और AAP आमने-सामने, जानिए क्या है मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 25, 2018 15:08 IST

इससे पहले बीजेपी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा टीपू सुल्तान की जयंती मनाए जाने का विरोध किया था।

Open in App

पद्मावत फिल्म का विवाद अभी थमा नहीं और टीपू सुल्तान को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। ये विवाद शुरू हुआ है दिल्ली विधानसभा की एक गैलरी से। विधानसभा की गैलरी में देश के 70 स्वतंत्रता सेनानियों की फोटो लगाई गई हैं। इसको एक आर्ट गैलरी का रूप दिया गया है, जिसका उद्घाटन गणतंत्र दिवस पर किया जाएगा। 

ऐसे में उद्घाटन से पहले बीजेपी ने टीपू सुल्तान की फोटो को लगाए जाने पर हंगामा शुरू कर दिया है। सभी 70 तस्वीरें दिल्ली विधानसभा के विधायकों और वहां आने वालों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों के पराक्रम से रूबरू करवाएंगी। विधानसभा में तात्या टोपे, लक्ष्मीबाई और नानाराव पेशवा से लेकर बिरसा मुंडा तक की फोटो लगाई गई हैं। 

लेकिन बीजेपी विधायक ओपी शर्मा ने विधानसभा में टीपू सुल्तान की फोटो को लगाया जाना भावनाओें को आहात करने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को पता है कि ये विवादित है तो फिर ये फोटो आखिर क्यों लगाई गईं। उन्होंने ये भी कहा, टीपू सुल्तान  की भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई के बराबर नहीं है। बीजेपी अब इस फोटो के मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे। 

पहले भी बीजेपी ने टीपू सुल्तान का किया विरोध

ऐसा पहली बार नहीं कि बीजेपी ने टीपू सुल्तान का विरोध कर चुकी है। इससे पहले बीजेपी ने कर्नाटक में टीपू सुल्तान की जयंती मनाए जाने पर विराध किया था और तब बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे के सामने तक आ गए थे। अब ये विवाद पहली बार दिल्ली में देखने को मिला है। 

जबकि टीपू सुल्तान की फोटो लगाए जाने पर  दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा है कि टीपू सुल्तान की फोटो लगाना गर्व की बात है, उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जंग में बड़ा योगदान दिया था। इस तरह से बीजेपी अपनी संकुचित सोच को पेश कर रही है। ऐसे में देखना होगा कि बीजेपी दिल्ली विधानसभा में इस फोटो को कितना बड़ा मुद्दा बनाती है।

टॅग्स :दिल्ली सरकारबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी