लाइव न्यूज़ :

Times Now-C voter Exit Poll: नीतीश कुमार की जेडीयू को 50 से भी कम सीट, तेजस्वी यादव का चल गया जादू!

By विनीत कुमार | Updated: November 7, 2020 20:32 IST

Times Now-C voter Exit Poll: बिहार में महागठबंधन को एनडीए से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। सबसे बड़ी परेशानी नीतीश कुमार के लिए हो सकती है। जेडीयू को 50 से भी कम सीटें मिलने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देTimes Now-C voter Exit Poll में नीतीश कुमार के जेडीयू पार्टी को केवल 42 सीट मिलने का अनुमानTimes Now-C voter Exit Poll में एनडीए को बिहार में 116 सीटें मिलने का अनुमान, महागठबंधन के खाते में 120 सीट

Times Now-C voter Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आ रहे तमाम टीवी चैनल और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे के मुकाबले का संकेत है। टाइम्स नाउ-सी वोटर एग्जिट पोल में यूपीए को एनडीए से आगे निकलने की बात कही गई है। हालांकि इस सब में सबसे बड़ी चिंता का विषय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू पार्टी के लिए है। Times Now-C voter Exit Poll में जेडीयू को 50 से भी कम सीटों पर सिमटता दिखाया गया है।

Times Now-C voter Exit Poll: जेडीयू को केवल 42 सीट

टाइम्स नाउ-सी वोटर एग्जिट पोल में सीट शेयरों को लेकर जारी आंकड़ों में जेडीयू के खाते में केवल 42 सीटें आने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं है और पूरी तस्वीर 10 नवंबर को आने वाले नतीजों के बाद ही सामने आएगी।

Times Now-C voter Exit Poll के अनुसार एनडीए में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। एनडीए को बिहार में कुल 116 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसमें बीजेपी के खाते में 116 और जेडीयू के खाते में 42 सीटें जाने का अनुमान है। इसके अलावा जीतनराम मांझी की 'हम' पार्टी के खाते में 2 और विकासशील इंसान पार्टी के खाते में भी 2 सीटें जाने का अनुमान है।

Times Now-C voter Exit Poll: महागठबंधन के तेजस्वी यादव का चला जादू

टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के अनुसार आरजेडी नेता और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा तेजस्वी यादव का जादू चल गया है। एग्जिट पोल में यूपीए (महागठबंधन) के खाते में 120 सीटें दिखाई गई है। इसमें आरजेडी को 85 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, कांग्रेस को 25 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा।

महागठबंधन के तहत ही लड़ रही लेफ्ट पार्टियों को 10 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा अन्य के खाते में 6 और बिहार चुनाव में अकेले लड़ी एलजेपी के खाते में एक सीट जा सकती है। बता दें कि बिहार के 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटों की दरकार है। टाइम्स नाऊ-सी वोटर एग्जिट पोल ने वोट शेयर का भी आंकड़ा दिया है। 

इसके तहत NDA को 37.70% वोट मिलने के आसार है। वहीं, यूपीए को 36.30% जबकि एलजेपी को 8.50 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। अन्य के खाते में 17.50% वोट का अनुमान जताया गया है। बाहर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हुए हैं और नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीतेजस्वी यादवआरजेडीचिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील