लाइव न्यूज़ :

‘हम दो हमारे एक’ पर विचार करने का समय आ गया है: राजस्थान के चिकित्सा मंत्री

By भाषा | Updated: July 14, 2021 23:12 IST

Open in App

जयपुर, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा तैयार किए जाने के बीच कांग्रेस शासित राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बुधवार को बढ़ती जनसंख्या को चिंता की वजह बताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि देश एक परिवार में एक बच्चा यानी 'हम दो हमारे एक' पर विचार करे।

शर्मा ने कहा, ‘‘बढ़ती आबादी पूरे देश के लिए चिंता की बात है। महामारी के दौर में चाहे टीकाकरण की बात हो, विकास की बात हो सब पर प्रतिकूल असर पड़ता है। समय आ गया है कि जब यह सोचना पड़ेगा कि हम अपने देश की आबादी को कैसे नियंत्रित रखेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर चिकित्सा, शिक्षा, बेहतर जीवन यापन के साधन मिल सके।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘मैं तो कई मंचों पर कहा चुका हूं कि 'हम दो हमारे दो' का नारा 25-30 साल पहले दिया गया था। अब समय आ गया है कि देश में 'हम दो हमारे एक' का नारा होना चाहिए। मंत्री ने मीडिया से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले में राजनीति से प्रेरित होकर काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘योगी आदित्यनाथ राजनीतिक फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं लेकिन हमारा फार्मूला राजनीति नहीं देश हित का है।’’

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘प्रस्तावित कानून को देखने के बाद उस पर टिप्पणी करेंगे। आज के समय में हमारे सामने ऐसा कोई कानून है भी नहीं।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में पंचायत व स्थानीय निकायों में निर्वाचन, सरकारी कर्मचारियों के चयन व पदोन्नति में पहले ही जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?