लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में अब तक 52 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए

By भाषा | Updated: March 26, 2021 16:34 IST

Open in App

मुंबई, 26 मार्च महाराष्ट्र में एक दिन में 2,14,123 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए, जिसके बाद टीके की खुराक लेने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 52,65,462 हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 2,14,123 लोगों को टीके लगाए गए, जिनमें से 10,397 स्वास्थ्य कर्मी हैं और 29,160 अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले लोग हैं। वहीं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 40 से 60 आयु वर्ग के 34,197 लोग और 1,24,632 वरिष्ठ नागरिक हैं, जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई।

दिन में कुल 5,040 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 9,51,219 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है। इनमें से 4,57,621 ऐसे हैं, जिन्हें दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

इसी तरह से अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 7,43,238 कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है, जिनमें से 2,25,489 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए