लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal In Tihar Jail: 'जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे', तिहाड़ जेल के बाहर लगे नारे

By धीरज मिश्रा | Updated: April 1, 2024 16:04 IST

Arvind Kejriwal In Tihar Jail: तिहाड़ जेल में 15 अप्रैल तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रखा जाएगा। दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उन्हें लाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतिहाड़ में जेल नंबर 2 में रहेंगे केजरीवाल केजरीवाल के सर्मथकों ने तिहाड़ के बाहर लगाए नारे 15 अप्रैल तक तिहाड़ में रहेंगे केजरीवाल

Arvind Kejriwal In Tihar Jail:तिहाड़ जेल में 15 अप्रैल तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रखा जाएगा। दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उन्हें लाया गया। इधर, तिहाड़ जेल के बाहर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए थे। इस बीच केजरीवाल और आप समर्थक तिहाड़ परिसर के बाहर में जोरदार नारेबाजी करते दिखे। आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि जेल के ताले टूटेंगे केजरीवाल छूटेंगे।

यहां बताते चले कि तिहाड़ जेल में पहले से पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन भ्रष्ट्राचार के मामले में बंद हैं। सूत्रों के अनुसार, अरविंद केजरीवाल को जेल नंबर-2 में रखा जाएगा।

सोमवार को ईडी अधिकारियों ने दिल्ली की एक अदालत में केजरीवाल को पेश किया। यहां ईडी ने केजरीवाल की रिमांड नहीं मांगी। बल्कि न्यायिक हिरासत मांगी। कोर्ट ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इधर, केजरीवाल को कड़ी सुरक्षा के बीच तिहाड़ लाया गया। केजरीवाल ने तीन किताबे पढ़ने के लिए मांगी हैं। साथ ही टेबल-कुर्सी की मांग भी की है। मालूम हो कि जब शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को जेल हुई थी तो उन्होंने भी कुछ किताबें पढ़ने के लिए मांगी थी। साथ ही दिल्लीवालों से अपील की थी कि वह जेल जा रहे हैं, बेटा विदेश में रहता है। पत्नी बीमार रहती है। इसलिए आप लोगों को मेरी पत्नी का ख्याल रखना होगा। हालांकि, सीएम केजरीवाल ने सिसोदिया की तरह कोई खास अपील नहीं की। 

सुनीता केजरीवाल ने कहा जनता जवाब देगी

केजरीवाल के 15 दिन के न्यायिक हिरासत में जाने के बाद सुनीता केजरीवाल का बयान भी आया। उन्होंने कहा कि उनसे 11 दिन पूछताछ हुई, पूछताछ पूरी हो गई है। अदालत ने उन्हें दोषी नहीं कहा है। उनको जेल में क्यों डाला। इन लोगों बीजेपी का एक ही मकसद है ये चुनाव के समय में उनको जेल में डालना चाहते हैं। देश की जनता इस तानाशाही का जवाब देगी।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीतिहाड़ जेलTihar Jail
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?