लाइव न्यूज़ :

दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को दो हफ्ते के लिए फरलो की मंजूरी मिली, जेल से आएंगे बाहर

By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2019 15:08 IST

हरियाणा में बीजेपी के साथ सरकार में आने जा रही जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला के दो हफ्ते के लिए फरलो की मंजूरी मिल गई है। अजय चौटाला अभी शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुष्यंत चौटाला के पिता है अजय चौटाला, शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में जेल में हैं बंदतिहाड़ जेल के डीजी के अनुसार अजय चौटाला को दो हफ्ते के फरलो की मंजूरी मिली है

हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन के बीच दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला के फरलो (छुट्टी) को मंजूरी मिल गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार तिहाड़ जेल के डीजी ने बताया है कि अजय चौटाला को जेल से दो हफ्ते की फरलो (छुट्टी) को मंजूरी मिल गई है। अजय चौटाला आज शाम या रविवार सुबह जेल से बाहर आ जाएंगे। 

अजय चौटाला अभी शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं। अजय के पिता और हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला भी जेल में बंद हैं। अजय चौटाला और उनके पिता तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई थी। 

इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को दिल्ली के तिहाड़ जेल में जाकर अपने पिता से मुलाकात की थी।

जेजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में 10 सीटें हासिल की है। वहीं, बीजेपी केवल 40 सीट पर कब्जा जमा चुकी है। हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 का है। ऐसे में जेजेपी ने बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया है। दोनों दलों के बीच हुए गठबंधन के फैसले के तहत राज्य का मुख्यमंत्री बीजेपी से जबकि उप-मुख्यमंत्री जेजेपी से होगा

फरलो का मतलब छुट्टी से है। नियमों के अनुसार फरलो के तहत एक कैदी साल में दो हफ्तों की छुट्टी ले सकता है। हालांकि, जरूरत के अनुसार इसे और दो हफ्ते के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए कैदी को कारण बताते हुए एक आवेदन देना होता है। फरलो की शर्त ये भी होती है कि कैदी आधी सजा काट चुका हो। यह पैरोल से अलग है। पैरोल विशेष परिस्थिति में सरकार या कोर्ट की ओर से दिया जाता है। वहीं, फरलो जेल महानिदेशक की ओर से दिया जाता है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावदुष्यंत चौटालाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019जननायक जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतक्षेत्रीय पार्टियों के लिए गंभीर संक्रमण काल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार