लाइव न्यूज़ :

बाघिन को मारे जाने के मामले को लेकर महाराष्ट्र के वन मंत्री और मेनका गांधी के बीच बढ़ा झगड़ा 

By भाषा | Updated: November 7, 2018 05:36 IST

यवतमाल जिले में ‘‘आदमखोर’’ बाघिन अवनि की पिछले हफ्ते मारे जाने को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने मुनगंटीवार की आलोचना की थी। मेनका ने इसे ‘‘नृशंस हत्या और अपराध का मामला’’ बताया था।

Open in App

एक बाघिन को मारे जाने को लेकर महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और मेनका गांधी के बीच जारी झगड़ा मंगलवार को उस समय और बढ़ गया जब भाजपा नेता ने कुपोषण के कारण बच्चों की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री से ‘‘नैतिक आधार’’ पर इस्तीफा मांगा।

यवतमाल जिले में ‘‘आदमखोर’’ बाघिन अवनि की पिछले हफ्ते मारे जाने को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने मुनगंटीवार की आलोचना की थी। मेनका ने इसे ‘‘नृशंस हत्या और अपराध का मामला’’ बताया था।

महाराष्ट्र के मंत्री ने मंगलवार को बताया, ‘‘केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री ने मेरा इस्तीफा मांगा है, जबकि आदमखोर बाघिन की हत्या से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जो नहीं किया उसको लेकर अगर मैं कोई नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं तो हमारी केंद्रीय नेता को भी उदाहरण पेश करना चाहिए और उनके कार्यकाल के दौरान कुपोषण से मरने वाले बच्चों के मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम नैतिक आधार पर साथ-साथ इस्तीफा दे सकते हैं।’’ आधिकारिक रूप से टी1 नाम से मशहूर बाघिन को पिछले दो वर्षों में 13 लोग की मौत का जिम्मेदार माना जाता है।

इस बाघिन को दो नवंबर को असगर अली ने दो नवंबर को एक अभियान के तहत मारा था। असगर मशहूर निशानेबाज नवाब शफात अली के पुत्र हैं। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि इस मुद्दे पर वन मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है।

टॅग्स :मेनका गाँधीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?