लाइव न्यूज़ :

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में आदमखोर बाघ ने ली एक और व्यक्ति की जान, वन विभाग ने बाघ को मारने का आदेश जारी किया

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2022 14:08 IST

गोबर्धना थाना के डुमरी गांव का एक व्यक्ति सुबह खेत में शौच करने गया, जिसे बाघ ने पकड़ लिया। जब तक लोग उसे बचा पाते, तब तक बाघ के हमले के कारण व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देवन विभाग की टीम लगातार बाघ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू चला रही हैवन विभाग ने आदमखोर बाघ को मारने का आदेश जारी कर दिया गया हैआदमखोर बाघ के हमले में एक और मौत से इलाके में दहशत फैली हुई है

पटना: बिहार के पश्चिमी चंपारण स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का एक आदमखोर बाघ इन दिनों रिहायशी इलाकों में आतंक का पर्याय बन चुका है। आये दिन भोले-भाले ग्रामीण इसका शिकार बन रहे हैं। वहीं वन विभाग की टीम लगातार इसे पकड़ने के लिए रेस्क्यू चला रही है, लेकिन अब तक कामयाब नहीं हो सकी है।

आदमखोर बाघ ने बीती रात एक और शख्स को शिकार बनाया है। गोबर्धना थाना के डुमरी गांव का एक व्यक्ति सुबह खेत में शौच करने गया, जिसे बाघ ने पकड़ लिया। जब तक लोग उसे बचा पाते, तब तक बाघ के हमले के कारण व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय महतो (35 वर्ष) शौच करने खेत की तरफ गया था, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले की सूचना मिलते ही गांव वाले मौके पर पहुंचे और युवक को खून से लथपथ पाया। उसके गर्दन की हड्डी टूट चुकी थी और गले में टाइगर के दांतों के निशान थे। युवक की मौत अधिक खून बहने और सांस रुकने के साथ ही गर्दन टूटने से हुई है। फिलहाल लोगों ने उसके शव को पुलिस के हवाले कर दिया है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

आदमखोर बाघ के हमले में एक और मौत से इलाके में दहशत फैली हुई है। बता दें कि बाघ ने गुरुवार को ही बगही पंचायत के सिंघाही गांव में 12 साल की लड़की की जान ली थी। पिछले एक महीने में बाघ अब तक सात लोगों को अपना शिकार बना चुका है। यह आदमखोर बाघ लगातार एक के बाद एक लोगों को मौत के घाट उतारते जा रहा है। जिससे आक्रोशित लोगों ने वनविभाग के ऑफिस और गाड़ियों में भी तोड़-फोड़ की है।

उल्लेखनीय है कि वन विभाग की 400 लोगों की टीम 25 दिनों से बाघ को पकड़ने में लगी है। हाल ही आमदखोर बाघ ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया था। वहीं वन विभाग की रेस्क्यू टीम बाघ को खोजने में जुटी हुई है, लेकिन बाघ ने एक बार फिर सभी को चकमा दे दिया है। इस घटना के बाद वन विभाग ने आदमखोर बाघ को मारने का आदेश जारी कर दिया गया है।

टॅग्स :बिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब