लाइव न्यूज़ :

आज से चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर खोल दिये जाएंगे टिकट आरक्षण काउंटर

By भाषा | Updated: May 22, 2020 05:50 IST

रेलवे ने कहा कि शुक्रवार से चरणबद्ध तरीके से आरक्षण टिकट खुलेंगे और स्थानीय जरूरतों और शर्तों के अनुसार उनके संबंधित स्थानों और समय के बारे में जानकारी दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, ''राज्य सरकारों के मौजूदा नियमों के अनुसार श्रमिक विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे बोर्ड ने बृहस्पतिवार को एक आदेश में कहा कि 22 मई से चुनिंदा स्टेशनों पर टिकट आरक्षण काउंटर खोल दिए जाएंगे। आदेश में कहा गया है कि रेलवे शुक्रवार से टिकट एजेटों के जरिए सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) से टिकटों के आरक्षण की भी अनुमति देगा।

रेलवे बोर्ड ने बृहस्पतिवार को एक आदेश में कहा कि 22 मई से चुनिंदा स्टेशनों पर टिकट आरक्षण काउंटर खोल दिए जाएंगे। आदेश में कहा गया है कि रेलवे शुक्रवार से टिकट एजेटों के जरिए सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) से टिकटों के आरक्षण की भी अनुमति देगा।

आदेश में कहा गया है कि क्षेत्रीय रेलवे को हिदायत दी गई है कि वे स्थानीय जरूरतों और शर्तों के अनुसार आरक्षण काउंटर खोलने का निर्देश दें। ये बुकिंग काउंटर और सीएससी 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद से बंद हैं।

इससे पहले , रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पूरे देश में लगभग 1.7 लाख सीएससी पर ट्रेन टिकटों की बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो जाएगी, ये सुविधा दूरदराज के स्थानों पर उपलब्ध रहेगी जहां कंप्यूटर और इंटरनेट की उपलब्धता कम है या बिल्कुल नहीं है।

रेलवे ने कहा कि शुक्रवार से चरणबद्ध तरीके से आरक्षण टिकट खुलेंगे और स्थानीय जरूरतों और शर्तों के अनुसार उनके संबंधित स्थानों और समय के बारे में जानकारी दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, ''राज्य सरकारों के मौजूदा नियमों के अनुसार श्रमिक विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगी।

इन बुकिंग सुविधाओं से उन यात्रियों पर बोझ काफी कम हो जाएगा, जो यात्रा करने के लिए टिकट काउंटरों पर निर्भर हैं।''

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाभारतीय रेललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील