लाइव न्यूज़ :

83 साल के दलाई लामा की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2019 10:37 IST

83 साल के दलाई लामा ने 60 वर्ष पहले चीनी शासन के खिलाफ विफल विद्रोह किया था और उसके बाद भारत की शरण ले ली थी। नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले दलाई लामा एक बेहद लोकप्रिय वक्ता माने जाते हैं लेकिन हाल के वर्षों में उनकी वैश्विक व्यस्तता में कमी देखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदलाई लामा के सीने में उठा दर्द, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती2-3 दिन अस्पताल में और रहेंगे, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है

तिब्बत के बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को नई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीने दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है लेकिन अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बीबीसी की खबर के मुताबिक दलाई लामा के निजी सहयोगी तेनजिन ताकलहा ने बताया कि बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें उनके पहाड़ी कस्बे स्थित बेस से हवाई जहाज के जरिये दिल्ली ले जाया गया।

83 साल के दलाई लामा ने 60 वर्ष पहले चीनी शासन के खिलाफ विफल विद्रोह किया था और उसके बाद भारत की शरण ले ली थी। नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले दलाई लामा एक बेहद लोकप्रिय वक्ता माने जाते हैं लेकिन हाल के वर्षों में उनकी वैश्विक व्यस्तता में कमी देखी गई है।

तेनजिन ताकलहा ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, ''डॉक्टरों ने जांच में उनके सीने में संक्रमण पाया है और इसी का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। यहां दो-तीन दिनों तक उनका इलाज चलेगा।''

बता दें कि चीन ने 1950 में तिब्बत पर नियंत्रण कर लिया था और दलाई लामा को एक खतरनाक अलगाववादी बताया था। दलाई लामा की मृत्यु के बाद उनका उत्तराधिकार कौन लेगा, अभी यह अस्पष्ट और विवादास्पद बना हुआ है। चीन का कहना है कि उसके नेताओं को उत्तराधिकारी चुनने का अधिकार है लेकिन पिछले महीने, दलाई लामा ने दोहराया कि चीन द्वारा नामित किसी भी नेता को तिब्बतियों द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

तिब्बती बौद्ध मान्यता के अनुसार सबसे वरिष्ठ लामा की आत्मा का पुनर्जन्म एक बच्चे के शरीर में होता है।

टॅग्स :दलाई लामाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील