लाइव न्यूज़ :

819 रुपये वाला गैस सिलेंडर केवल 119 रुपये में मिलेगा, इस तरह से ऑफर का उठाएं लाभ

By अनुराग आनंद | Updated: March 26, 2021 10:51 IST

पेटीएम एक स्कीम लेकर आया है जिसमें वह पेटीएम ऐप के जरिए एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग पर 700 रुपये तक का कैशबैक दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजिन राज्यों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 700 है वहां फ्री व जहां 750 है वहां महज 50 रुपये में बुक करा सकते हैं।आपके पास पेटीएम से सिलेंडर बुक करने के लिए सिर्फ पांच दिन बाकी है।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 819 रुपया हो गया है। लोग एक तरफ जहां गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से परेशान हैं, वहीं लोगों की परेशानी को कम करने के लिए Paytm अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर दे रहा है।

डीएनए इंडिया के मुताबिक, Paytm के इस शानदार सिलेंडर का फायदा उठा कर आप दिल्ली में 819 रुपया वाला एलपीजी सिलेंडर 119 रुपया में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए ही उपलब्ध है। यही नहीं जिन राज्यों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 700 है वहां फ्री व जहां 750 है वहां महज 50 रुपये में बुक करा सकते हैं।

इस ऑफर का लाभ अगले 5 दिन ही उठा पाएंगे-

इस ऑफर का लाभ आप 31 मार्च 2021 तक ही उठा सकते हैं। यानी आपके पास पेटीएम से सिलेंडर बुक करने के लिए सिर्फ पांच दिन बाकी हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस ऑफर से जुड़ी सभी नियम और शर्तों के बारे में साथ ही जानते हैं की कैसे आप पेटीएम से सिलेंडर बुक कर सकते हैं। 

किन लोगों को मिलेगा इस ऑफर का फायदा?

बता दें कि इस ऑफर का फायदा सभी लोगों को नहीं मिलेगा बल्कि इसका लाभ सिर्फ पहली बार पेटीएम (Paytm) से गैस बुक करने वाले ही उठा पाएंगे। पहली बार पेटीएम ऐप से एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने वाले ग्राहकों को 700 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। पेटीएम से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग करने पर ग्राहकों को 700 रुपये का कैशबैक स्क्रैच कार्ड मिलेगा। 

कैसे करें एलपीजी गैस सिलेंडर पेटीएम ऐप पर बुक?

पेटीएम ऐप में आपको 'बुक ए सिलेंडर' ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद भारत गैस, एचपी गैस या इंडेन में से अपना गैस प्रोवाइडर चुनें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अपना LPG ID दर्ज करें। इसके बाद आपको पेमेंट करने का ऑप्शन दिखेगा। अब पेमेंट करने से पहले ऑफर पर जाएं और वहां 'FIRSTLPG' प्रोमो कोड डालें, और इसके बाद पेमेंट कर दें।

टॅग्स :एलपीजी गैसपेटीएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल