लाइव न्यूज़ :

15 अक्टूबर को सोनी लाइव पर प्रसारित होगी थ्रिलर सीरीज 'टब्बर'

By भाषा | Updated: October 1, 2021 17:18 IST

Open in App

मुंबई, एक अक्टूबर थ्रिलर-ड्रामा वेब सीरीज 'टब्बर' 15 अक्टूबर को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म सोनी लाइव पर प्रसारित होगी। इस सीरीज में सुप्रिया पाठक, पवन मल्होत्रा और रणवीर शौरी जैसे बेजोड़ कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

इस वेब सीरीज का निर्देशन ‘‘फायर इन द माउंटेन्स’’ जैसी शानदार फिल्म का निर्देशन करने वाले अजीतपाल सिंह ने किया है। ‘‘टब्बर’’ की कहानी एक सेवानिवृत्त पुलिस कांस्टेबल की जिंदगी पर आधारित है जो एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के परिणामों से अपने परिवार को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। इसकी पटकथा हरमन वडाला और संदीप जैन ने मिलकर लिखी है।

सोनी लाइव ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर ‘‘टब्बर’’ का एक ट्रेलर जारी कर इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा की। इस वेब सीरीज में गगन अरोड़ा, परमवीर चीमा और कंवलजीत सिंह भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?