लाइव न्यूज़ :

अज्ञात वाहन की टक्कर से एंबुलेंस में सवार तीन युवकों की मौत

By भाषा | Updated: January 1, 2021 19:39 IST

Open in App

शहडोल (मप्र), एक जनवरी मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर एक एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एंबुलेंस में सवार एक मरीज समेत तीन युवकों की मौत हो गई । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जिले के बुढ़ार पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को बताया कि 108 एंबुलेंस को देर बृहस्पतिवार की रात्रि अज्ञात वाहन ने शहडोल से करीब 12 किलोमीटर दूर लालपुर गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी।

चौहान ने बताया कि इस घटना में एंबुलेंस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान एंबुलेंस चालक पिंकू बैगा (18), साजन बैगा (20) एवं शंकर बैगा (19) के रूप में की गई है।

चौहान ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय साजन बैगा या शंकर बैगा में से किसी एक को बुढ़ार इलाके से उपचार कराने के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

चौहान ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए