लाइव न्यूज़ :

पारिवारिक विवाद को लेकर बाइक सवार तीन युवकों ने महिला को गोली मारी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 13:19 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 22 दिसंबर मुजफ्फरनगर के भोपा इलाके के एक गांव में कथित तौर पर ससुराल वालों से पारिवारिक विवाद को लेकर बाइक सवार तीन लोगों ने एक महिला को गोली मार दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना बरुकी गांव में मंगलवार को हुई। घटना के वक्त पीड़िता सोनम खेत में काम कर रही थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, ससुराल में पारिवारिक विवाद के बाद सोनम अपने माता-पिता के पास चली आई। सोनम के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पर हमला उसके ससुराल के लोगों की करतूत है। उन्होंने बताया कि सोनम की शादी अनुज से करीब सात साल पहले हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए