लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीनों युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: December 28, 2021 15:09 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 28 दिसंबर गौतमबुद्ध नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन युवकों द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवतक्ता ने बताया कि नोएडा सेक्टर-20 क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले विनोद मंडल (19 वर्ष) नामक युवक ने सोमवार रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले सुनील गिरी (18 वर्ष) ने भी बीती रात अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रवक्ता ने बताया कि इकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित एक कार्गो कंपनी में मुंशी का काम करने वाले मोहित यादव (21 वर्ष) ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग की वजह से आत्महत्या का मामला लगता है।

उन्होंने बताया कि तीनों मामलों में पुलिस लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव