लाइव न्यूज़ :

सिंगरौली जिले में निर्माणाधीन सीवेज लाइन में सुधार कार्य के लिए घुसे तीन श्रमिकों की दम घुटने से मौत

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:31 IST

Open in App

सिंगरौली (मप्र) 24 सितंबर मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के कचनी गांव में शुक्रवार को सुधार कार्य के लिए निर्माणाधीन सीवेज लाइन में घुसे तीन श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में मारे गए श्रमिकों की पहचान कन्हैयालाल यादव (35) निवासी चाचर, इन्द्रभान सिंह (36) निवासी भोपाल तथा नागेन्द्र रजक (35) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर कचनी गांव के पास दोपहर के समय निजी कंपनी की निर्माणाधीन सीवरेज टैंक व पाइप लाइन में आई तकनीकी खराबी को सुधारने के लिए पहले दो श्रमिक सीवर लाइन में घुसे। इस दौरान दोनों श्रमिक सीवर लाइन के अंदर बेहोश हो गए, जब दोनों श्रमिकों की कोई जानकारी नहीं मिली तो तीसरे श्रमिक को अंदर भेजा गया।

उन्होंने कहा कि जब कई घंटों तक तीनों श्रमिकों की अंदर से कोई आवाज नहीं सुनाई दी तो पुलिस व प्रशासन के दल ने कड़ी मशक्कत के बाद टैंक में फंसे तीनां श्रमिकों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने तीनों श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया।

सिंह ने कहा कि कार्य का निर्माण करा रही निजी कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने कंपनी के साइट इंजीनियर उत्तर कुमार एवं सुपरवाइजर सलाउद्दीन खान व अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर