लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में अकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:52 IST

Open in App

बालासोर (ओडिशा), सात अगस्त ओडिशा के बालासोर जिले के बस्ता और जलेश्वर इलाकों में अकाशीय बिजली गिरने से कम से कम तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी।

उन्होंने बताया कि घटना के समय महिलाएं धान की रोपाई कर रही थीं। दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो मृतकों की पहचान मथनी गांव निवासी पना माझी (45) और ब्रह्मणमारा गांव निवासी छवि कलांडी (32) के तौर पर की गई है।

इस बीच, बालासोर जिले के ही कस्बाजयपुर गांव में एक व्यक्ति की करंट लगने से उस समय मौत हो गई जब सिंचाई के लिए लगे उपकरण से जुड़े तार की चपेट में वह आ गया।

अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया और ग्रामीण पुलिस को शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने से रोक दिया और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?