लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में मारे गए लश्कर के 2 टॉप कमांडर समेत 3 आतंकी, शोपियां में हिजबुल का एक आतंकवादी ढेर

By सुमित राय | Updated: August 20, 2020 14:38 IST

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के क्रेरी इलाके में सेना को बड़ी सफलता मिली है और तीन आतंकवादियों का सफाया कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने बारामुला में लश्कर के 2 टॉप कमांडर समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने बताया कि शोपियां में चल रहे ऑपरेशन में हिजबुल का एक आतंकी मारा गया।

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में सेना को बड़ी सफलता मिली है और सुरक्षाबलों ने लश्कर के 2 टॉप कमांडर समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। इस बात की जानकारी जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी।

दिलबाग सिंह ने बताया कि बारामुला के क्रेरी में हुए एनकाउंटर में मारे गए तीन आतंकियों में से दो लश्कर के टॉप कमांडर सजाद उर्फ हैदर और उसका पाकिस्तानी साथी उस्मान था। इसके अलावा आतंकियों का स्थानीय सहयोगी अनातुल्ला भी एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया।

दिलबाग सिंह ने बताया, "पिछले 4 दिन के अंदर 3 ऑपरेशन हुए, साथ ही कल एक ऑपरेशन शोपियां में भी चल रहा था, जिसमें हिजबुल का एक आतंकी मारा गया। क्रेरी में 3 दिन पहले हुए एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए और 2 आतंकी मारे गए। इनमें से चार टॉप केटेगरी के हैं।"

उन्होंने बताया, "इस साल 16 बच्चे ऐसे हैं जो आतंकी बन चुके थे और जिनको हम वापस लाए और माता-पिता से मिलाया। हमारी कोशिश है कि आगे भी जो बच्चे भटक रहे हैं उन्हें हम रास्ते पर लाएं।"

बताया जा रहा है सजाद उर्फ हैदर कश्मीर घाटी के युवकों को आतंक के रास्ते पर ले जाने का काम करता था और पुलिस, नेताओं और नागरिकों पर कई हमले का मास्टरमाइंड था। सूत्रों के अनुसार सेना क्रेरी इलाके में अब भी बड़ा तलाशी अभियान चला रही है। मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए