लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, एके-47 बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2020 08:17 IST

हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आतंकी हमले बढ़े हैं

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार रात में भाजपा के एक पंचायत सदस्य के आवास पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकाआतंकवादियों ने पिछले महीने से कश्मीर घाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़ा दिये हैं।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने तीन संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। सोमवार को कुपवाड़ा के लालपुरा में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त अभियान में तीन संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से एक एके-47 और दो पिस्तौल बरामद हुई हैं।

आतंकवादियों ने भाजपा पंचायत सदस्य के घर पर ग्रेनेड फेंका

कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने सोमवार रात में भाजपा के एक पंचायत सदस्य के आवास पर ग्रेनेड फेंका। यह घाटी में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को निशाना बनाते हुए किया जाने वाला नवीनतम हमला है।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान हुए विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आतंकवादियों ने सोमवार रात में त्राल नगर में भूपिंदर सिंह के घर पर एक ग्रेनेड फेंका।’’

अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड सिंह के घर के बाहर फटा लेकिन इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। सिंह भाजपा के एक कार्यकर्ता और एक पंच हैं। आतंकवादियों ने पिछले महीने से कश्मीर घाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़ा दिये हैं। यह ताजा हमला ऐसे दिन हुआ जब जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद घायल हुए भाजपा कार्यकर्ता अब्दुल हमीद नाजर ने एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

नाजर पिछले एक महीने में आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाये गए भाजपा के चौथे कार्यकर्ता या पदाधिकारी थे। बांदीपोरा के भाजपा जिलाध्यक्ष वसीम बारी, उनके पिता और भाई की पिछले महीने आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

गत चार अगस्त को भाजपा के एक पंच को गोली मारकर घायल कर दिया गया था, जबकि पार्टी के एक अन्य सरपंच की दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में दो दिन बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए