लाइव न्यूज़ :

NASA रॉवर चैलेंज में भारत की तीन टीमों ने जीते अवार्ड

By भाषा | Updated: April 15, 2019 17:30 IST

नासा ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की टीम ने ‘‘एआईएए नील आर्मस्ट्रांग बेस्ट डिजाइन अवार्ड’’ जीता जो रोवर चैलेंज की जरुरतों को पूरा करने के लिए बनाई सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों के लिए दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में मुंबई के मुकेश पटेल स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग ने ‘‘फ्रैंक जो सेक्सटन मेमोरियल पिट क्रू अवार्ड’’जीता।इस प्रतियोगिता में करीब 100 टीमों ने भाग लिया।

 नासा ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के वार्षिक ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज के तौर पर भारत की तीन टीमों को पुरस्कार दिया है। इस चैलेंज के तहत हाई स्कूल और कॉलेज के छात्रों को चांद और मंगल ग्रहों पर भविष्य के अभियान के लिए रोविंग यान निर्मित करने तथा उनका परीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

नासा ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की टीम ने ‘‘एआईएए नील आर्मस्ट्रांग बेस्ट डिजाइन अवार्ड’’ जीता जो रोवर चैलेंज की जरुरतों को पूरा करने के लिए बनाई सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों के लिए दिया जाता है।

महाराष्ट्र में मुंबई के मुकेश पटेल स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग ने ‘‘फ्रैंक जो सेक्सटन मेमोरियल पिट क्रू अवार्ड’’जीता। पंजाब के फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की टीम ने रॉकेट और अन्य अंतरिक्ष संबंधित विषयों पर दिए जाने वाले ‘‘स्टेम एन्गेजमेंट अवार्ड’’ दिया।

इस प्रतियोगिता में करीब 100 टीमों ने भाग लिया। इसमें अमेरिका, बांग्लादेश, बोलिविया, ब्राजील, डोमिनिक गणराज्य, मिस्र, इथियोपिया, जर्मनी, मैक्सिको, मोरक्को और पेरू समेत रिकॉर्ड संख्या में देशों ने भाग लिया। 

भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र नीत टीम के क्यूबसैट को नासा करेगी प्रक्षेपित

नासा ने भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र की अगुवाई वाली एक टीम को चुना है जो अपने क्यूबसैट को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के भविष्य के मिशनों के लिए अंतरिक्ष में भेज सकते हैं। क्यूबसैट अनुसंधान करने वाला एक लघु उपग्रह है जो ब्रह्माण्डीय किरणों का पता लगा सकता है।

केशव राघवन (21) की अगुवाई में येल अंडरग्रेजुएट एअरोस्पेस एसोसिएशन (वाईयूएए) के अनुसंधानकर्ताओं की टीम देश भर की उन 16 टीमों में शामिल है जिनके क्यूबसैट को 2020, 2021 और 2022 में अंतरिक्ष में भेजे जाने की योजना है।

टीम के क्यूबसैट बलास्ट (बोशेट लो अर्थ अल्फा/ बीटा स्पेस टेलीस्कोप) का नाम भौतिकीविद् एडवर्ड ए बोशेट के नाम पर रखा गया है जो अमेरिका में पीएचडी प्राप्त करने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी हैं। छात्रों ने चार साल में इस उपग्रह को तैयार किया और नासा के क्यूबसैट लॉन्च इनिशिएटिव प्रतियोगिता के जरिए प्रक्षेपण की अनुमति प्राप्त की। 

टॅग्स :नासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

विश्वAmit Kshatriya: कौन हैं अमित क्षत्रिय? भारतीय मूल के इंजीनियर नासा में शीर्ष सिविल सेवा पद पर नियुक्त

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी