लाइव न्यूज़ :

जस्टिस जोसेफ की वरिष्ठता के मुद्दे पर विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों ने ली शपथ

By भाषा | Updated: August 7, 2018 12:54 IST

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा से इस मुद्दे पर सोमवार को मुलाकात की और केंद्र के फैसले पर अपना विरोध जताया।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्त: न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी, न्यायमूर्ति विनीत सरन और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली। केंद्र की ओर से अधिसूचित वरिष्ठता क्रम के आधार पर उन्होंने शपथ ग्रहण की। प्रधान न्यायाधीश के न्यायालय कक्ष में शपथ समारोह सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुआ। सबसे पहले न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी फिर न्यायमूर्ति विनीत सरन और अंत में न्यायमूर्ति के एम जोसेफ ने शपथ ग्रहण की।

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने न्यायाधीशों, अधिकारियों और वकीलों से भरे कक्ष में तीनों न्यायमूर्तियों को शपथ दिलाई। तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 25 हो गई है। उच्चतम न्यायालय में अधिकतम 31 न्यायाधीशों की नियुक्ति की जा सकती है। इससे पहले न्यायामूर्ति बनर्जी मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश थीं, न्यायामूर्ति सरन ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और न्यायामूर्ति जोसेफ उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा से इस मुद्दे पर सोमवार को मुलाकात की और केंद्र के फैसले पर अपना विरोध जताया। उधर, इस मुद्दे की गूंज लोकसभा में भी सुनाई पड़ी। न्यायमूर्ति जोसफ को दो अन्य न्यायाधीशों के साथ कल सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ लेनी है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :जस्टिस केएम जोसेफसुप्रीम कोर्टदीपक मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील