लाइव न्यूज़ :

तीन मंजिला इमारत गिरने से घायल बुजुर्ग की मौत

By भाषा | Updated: November 24, 2020 10:06 IST

Open in App

कानपुर (उप्र) 24 नवंबर कानपुर में एक तीन मंजिली इमारत के गिरने की घटना में घायल हुए बुजुर्ग की मंगलवार की सुबह लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्‍पताल में मौत हो गई। सोमवार की रात उन्‍हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान राकेश शर्मा (70) निवासी कुली बाजार, बादशाही नाका के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि राकेश उस समय गंभीर रूप से घायल हो गये जब सोमवार की रात को अनवरगंज थाने के भीड़भाड़ वाले कुली बाजार इलाके में एक तीन मंजिला जीर्ण-शीर्ण आवासीय भवन ढह गया।

कानपुर नगर के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को राकेश को दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय निवासियों द्वारा चलाये गये बचाव अभियान के बाद बचाया गया और उन्हें तुरंत उर्सुला हॉर्समैन मेमोरियल (यूएचएम) अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें एलएलआर अस्पताल में भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

पुलिस ने पड़ोसी इमारतों के रहने वालों को एहतियातन इसे खाली करने को कहा है।

कानपुर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के अनुसार इस हादसे के बाद अफवाह फैल गई कि इमारत में रहने वाले बहुत से लोग मलबे में फंस गये हैं। इसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू हुआ और उसमें राकेश को बचाते हुए तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया गया। पीआरओ के अनुसार डीआइजी प्रीतिंदर सिंह समेत कई वरिष्‍ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये थे।

पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र मोहित अग्रवाल ने बताया कि यह इमारत बहुत पुरानी थी और इसके आस पास खुदाई चल रही थी जिसकी वजह से इमारत ढह गई। उन्‍होंने कहा कि मलबे में अब किसी के दबे होने की आशंका नहीं है। उन्‍होंने बताया कि बचाव और राहत का कार्य चल रहा है तथा मलबा हटाया जा रहा है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?