लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ में तीन जवान घायल, दो आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: July 24, 2021 12:27 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 जुलाई जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिला में शनिवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जबकि इस दौरान तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर में बांदीपोरा के सुंबलर इलाके में शोखबाबा जंगल में घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी। सुरक्षा बलों ने इसका माकूल जवाब दिया जिससे अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में तीन जवान घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए