लाइव न्यूज़ :

यमुना नदी में डूबे तीन भाई-बहन, एक की मौत

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:15 IST

Open in App

बांदा (उत्तर प्रदेश), 30 मार्च बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव में नहाते समय यमुना नदी में डूबने से आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गयी।

पैलानी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जितेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि लसड़ा गांव में सोमवार की शाम होली खेलने के बाद रामखेलावन के बेटे भरत (आठ), दानी (छह) और उसकी बेटी मानी (10) अन्य बच्चों के साथ यमुना नदी में नहाने गए थे, जहां तीनों गहरे पानी में डूब गए।

उन्होंने बताया कि शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दानी और मानी को बचा लिया, लेकिन भरत की डूबने से मौत हो गयी।

सिंह ने बताया कि गोताखोर काफी देर बाद घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर भरत का शव ढूंढ पाए, आज उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए