लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एमसीडी में तीन सबसे अमीर उम्मीदवारों की हुई हार, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का जताया आभार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2022 15:10 IST

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कब्जा कर लिया है। आप ने 250 में से 134 सीट जीत ली है।

Open in App
ठळक मुद्दे 66.9 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले सबसे अमीर उम्मीदवार राम देव शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है।भाजपा की ही अमीर उम्मीदवार नंदिनी शर्मा को भी मालवीय नगर से हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली एमसीडी चुनाव में अमीर उम्मीदवारों की चर्चा काफी रही। आंकड़ों के मुताबिक, एमसीडी चुनाव में 66.9 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले सबसे अमीर उम्मीदवार राम देव शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है। राम देव शर्मा भाजपा से बल्लीमारान वार्ड से उम्मीदवार थे। वहीं भाजपा की ही अमीर उम्मीदवार नंदिनी शर्मा को भी मालवीय नगर से हार का सामना करना पड़ा है। नंदिनी की कुल संपत्ति 49.84 करोड़ बताई गई। इसके साथ ही तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार जितेंद्र बंसल को भी पराजय नसीब हुई है। 48.27 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले बसंल आम आदमी पार्टी से करावल नगर- वेस्ट से उम्मीदवार थे। 

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कब्जा कर लिया है। आप इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया। आप ने 126 का बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। आप ने 250 में से 134 सीट जीत ली। वहीं भाजपा ने 104 सीट, कांग्रेस ने 9 और अन्य ने 3 सीट पर जीत हासिल की। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को एमसीडी के 250 वार्ड में से 126 में जीत दर्ज करनी थी। कांग्रेस का बुरा हाल जारी है। 2017 में पार्टी ने 30 वार्ड पर कब्जा किया था।

जीत के बाद पार्टी कार्यालय से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा, मैं दिल्ली के लोगों को इस जीत के लिए बधाई देता हूं और बदलाव लाने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। दिल्ली सीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि भाजपा और कांग्रेस का सहयोग अब दिल्ली के लिए काम करे। मैं केंद्र से अपील करता हूं और दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए पीएम का आशीर्वाद मांगता हूं। हमें एमसीडी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। आज दिल्ली की जनता ने पूरे देश को एक संदेश दिया है।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए