लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में तीन इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: November 17, 2020 20:22 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, 17 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में तीन इनामी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान से प्रभावित होकर तीन नक्सलियों, दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष नंदा राम सोढ़ी (31 वर्ष), जनताना सरकार अध्यक्ष जटेल मड़काम (22 वर्ष) और चेटना नाट्य मंडली के अध्यक्ष रंजीश मुचाकी (30 वर्ष) ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर समर्पण करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न गांवों के व्यक्ति जो नक्सली संगठन में सक्रिय हैं उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत पिछले चार माह में 55 इनामी माओवादियों समेत कुल 202 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

भारत"बाबूजी धीरे चलना, हां बड़े धोखे इस राह में"?, भाजपा के भीतर और एनडीए गठबंधन में संतुलन पर ध्यान, सीएम सम्राट चौधरी पर हिट हो रहा गाना?

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

क्राइम अलर्टकौन है सलीम वास्तिक?, 31 साल बाद अरेस्ट, 1995 में व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे को मार डाला था

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतअदरक, लहसुन, जीरा, मेथी दाना, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, अकेले सब्जी नहीं?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कसा तंज

भारतमौत से 2-4 दिन पहले 25 और 18-24 घंटे पहले 9 चोट निशान?, हिरासत में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान जसविंदर सिंह?, शरीर पर 34 चोटें

भारतनंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सुवेंदु अधिकारी?, कहा-बिहार में चारा घोटाला और बंगाल में अनाज घोटाला, TMC का सूपड़ा साफ, वीडियो

भारतमंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- एक रुपये पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला 'रहमान डकैत' शीशमहल 2 देखिए?, वीडियो

भारतएक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना गलत?, अन्ना हजारे ने कहा- काम, पैसा और मतलब के लिए दल बदलना सही बात नहीं?