लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के तीन इनामी बदमाश उत्तराखंड में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 19, 2020 16:57 IST

Open in App

देहरादून, 19 नवंबर उत्तराखंड पुलिस ने हत्याओं के नौ अलग—अलग मामलों में फरार चल रहे हरियाणा के तीन इनामी बदमाशों को उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक गुडगांव के बुडका निवासी पवन नेहरा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। अन्य दो अभियुक्तों की पहचान झज्जर निवासी आशीष और रोहतक निवासी मोनू के रूप में हुई है। आशीष और मोनू पर 50—50 हजार रुपये का इनाम था। आरोपियों के पास से तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड पुलिस को फोन करके धन्यवाद दिया है।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक, (अपराध एवं कानून—व्यवस्था) अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पदक देने की सिफारिश की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि कल शाम गिरफ्तार किये गये आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि स्लेटी रंग की एक कार में संदिग्धों के घूमने की सूचना मिलते ही सितारगंज पुलिस ने उनकी तलाश की और दिखाई देने पर उन्हें पूछताछ के लिये रोका गया। पूछताछ के दौरान आगे बैठे बदमाश ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और तमंचा निकाल लिया जबकि पीछे बैठा अभियुक्त मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद किये गये। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त की निशानदेही पर दो अन्य अभियुक्तों को भी सितारगंज से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो तमंचे और चार कारतूस बरामद किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए