लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ में जहरीली शराब मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: April 6, 2021 10:31 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), छह अप्रैल प्रतापगढ़ जिले के कुंडा इलाके में एक करोड़ रुपए की अवैध शराब बरामद होने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है और एक पूर्व थाना प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

इससे पहले, इस मामले में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) को भी निलंबित किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने मंगलवार को बताया कि कुंडा क्षेत्र में शराब बरामदगी के मामले में थाना प्रभारी कुंडा कोतवाली डीपी सिंह, बीट के उपनिरीक्षक अजय सिंह और थाना हथिगवां के उपनिरीक्षक हंसराज दुबे को निलंबित कर दिया गया, जबकि थाना हथिगंवा के पूर्व प्रभारी उदय त्रिपाठी के विरुद्ध जांच का आदेश दिया गया है। त्रिपाठी का तबादला पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) में किया गया है।

लखनऊ में सोमवार देर रात जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ जिले के जहरीली शराब कांड के लिए प्रथम दृष्ट्या जिम्मेदार पाए गए पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) दिनेश कुमार द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा जितेंद्र सिंह परिहार को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया है और मामले की जांच कराए जाने का निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से गत दिनों सात लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए