लाइव न्यूज़ :

फोन पर महिला से अभद्र बातचीत करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: October 13, 2021 11:31 IST

Open in App

बैतूल (मप्र), 13 अक्टूबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में फोन पर एक महिला से अभद्र तरीके से बातचीत करने के मामले में एक उप निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस की अनुमंडल अधिकारी नम्रता सोंधिया ने मंगलवार को बताया कि महिला के पति ने बैतूल की जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिमाला प्रसाद में शिकायत की कि तीन पुलिसकर्मियों ने फोन पर उसकी पत्नी के साथ लंबी, आपत्तिजनक और अभद्र बातचीत की।

अधिकारी ने बताया कि इसके कारण शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी के बीच विवाद होने लगा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा शिकायत की जांच और तथ्यों के सत्यापन के बाद एसपी ने मंगलवार को जिले के आमला पुलिस थाने में पदस्थ उप निरीक्षक अमित पंवार, प्रधान आरक्षक बलराम सरयाम और आरक्षक आदित्य बेले को निलंबित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि निलंबन के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को बैतूल के पुलिस रक्षित केंद्र से संबद्ध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो