लाइव न्यूज़ :

होटल में ठहरे युवक युवती से मारपीट करने,रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: September 18, 2021 13:21 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),18 सितंबर नोएडा थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरे युवक-युवती के साथ मारपीट करने और उनसे तथा होटल संचालक से रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने तीन पुलिसकर्मियों को शनिवार को निलंबित कर दिया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना बीटा-दो क्षेत्र के एक होटल में बुधवार को एक युवक-युवती आ कर ठहरे थे।

उन्होंने बताया कि इसी बीच एक पुलिसकर्मी वहां पर गया, तथा युवक-युवती के रुकने की जानकारी हासिल कर, उसने अपने अन्य पुलिसकर्मी साथियों को मौके पर बुलाया और वे लोग होटल संचालक व युवक-युवती को लेकर परी चौक पुलिस चौकी पहुंचे।

अपर उपायुक्त ने बताया कि चौकी में युवक और युवती के परिजन को भी बुलाया गया और उन्हें छोड़ने के एवज में परिजन तथा होटल संचालक से 70 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर लिए गए।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार को सौंपी गई।

उन्होंने बताया कि कुमार की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आयुक्त ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल सचिन बालियान व कांस्टेबल अंकित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?