लाइव न्यूज़ :

गुजरात में संघर्ष के दौरान तीन व्यक्ति घायल

By भाषा | Updated: March 7, 2021 16:09 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात मार्च गुजरात के अहमदाबाद में दो समूहों के बीच किसी विवाद को लेकर हुए संघर्ष के दौरान एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि दो अन्य पर एक तलवार से हमला किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

वटवा के पुलिस निरीक्षक एच वी सिसारा ने बताया कि यह घटना यहां वटवा क्षेत्र में शनिवार की शाम को हुई।

उन्होंने बताया कि एक ही समुदाय के एक पुरुष और एक महिला लगभग तीन सप्ताह पहले भाग गये थे। इसके बाद महिला के रिश्तेदारों ने हमला किया, जिसमें पुरुष के परिवार के सदस्य घायल हो गये।

अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पुरुष के एक रिश्तेदार कांस्टेबल और कुछ अन्य लोगों की शनिवार को महिला के रिश्तेदारों के साथ झड़प हो गई थी।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल ने कथित तौर पर गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति स्थिर है।

उन्होंने बताया कि संघर्ष के दौरान तलवार से किये गये हमले में घायल दो अन्य लोगों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल और पांच अन्य लोग इस घटना के बाद फरार हो गये और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और दंगे समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल शहर के गोमतीपुर पुलिस थाने में तैनात है, लेकिन पिछले पांच महीनों से वह ड्यूटी पर नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए