लाइव न्यूज़ :

जनपद गौतम बुद्ध नगर में तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 19, 2021 14:30 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 19 जुलाई जनपद गौतम बुद्ध नगर में तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि भंगेल गांव के निवासी वीरेंद्र कुमार रविवार रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। बरौला यू-टर्न के पास अनियंत्रित होकर उनका वाहन ‘डिवाइडर’ से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना सेक्टर-49 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि फेस-3 थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक अज्ञात कार चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो चालक आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में साजन नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर