लाइव न्यूज़ :

रेमडीसीवर इंजेक्शन ब्लैक कर रहे एक डाक्टर समेत तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 30, 2021 13:36 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 30 अप्रैल कोविड-19 के अहम दवाओं में शामिल रेमडीसीवर इंजेक्शन ब्लैक कर रहे एक डाक्टर समेत तीन लोगों को थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 इंजेक्शन बरामद किए हैं।

थाना सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने शुक्रवार को सुमित्रा हॉस्पिटल के पास से हमजा निवासी साहिबाबाद गाजियाबाद, मुजीब उर रहमान निवासी साहिबाबाद गाजियाबाद तथा डॉक्टर नुसरत इमाम निवासी मिलन विहार अपार्टमेंट एक्सटेंशन पटपड़गंज दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

सिंह ने बताया कि डाक्टर नुसरत के पास से पुलिस ने एक ब्रिजा कार में रखी रेमडीसीविर 100 एमजी के 3 इंजेक्शन बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करते थे, तथा उन्हें ऊंचे दाम पर रेमडीसिवर इंजेक्शन बेचते थे।

सिंह ने बताया कि इन लोगों ने पूछताछ के दौरान अपने गैंग में कुछ और लोगों के शामिल होने का खुलासा किया है। पुलिस उनकी जल्द ही गिरफ्तारी करेगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि कुछ अस्पतालों के कर्मचारी व डाक्टर मरीजों के परिजनों से संपर्क करके, गिरफ्तार आरोपियों से रेमडीसिवर इंजेक्शन मंगवा रहे थे। पुलिस उन डाक्टर व कर्मचारियों को भी चिह्नित कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट