लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने वाले तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 3, 2019 11:04 IST

आरोपियों ने समूह को कथित तौर पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्दे तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने समूह के सदस्यों से कहा कि अगर वे समाज में धर्म परिवर्तन के संदेश का प्रसार करते हैं तो उन्हें उचित इनाम दिया जाएगा।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने की कोशिश करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नापोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी रविवार को भिवंडी नगर में कुछ लोगों के समूह के पास पहुंचे और हिंदू भगवानों की आलोचना करने लगे। बाद में आरोपियों ने समूह को कथित तौर पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने समूह के सदस्यों से कहा कि अगर वे समाज में धर्म परिवर्तन के संदेश का प्रसार करते हैं तो उन्हें उचित इनाम दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि समूह के एक सदस्य ने बाद में पुलिस के समक्ष इसकी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनकी पहचान गजेंद्र मारुति देवनूर (26), अजय गौतम और अमर वदवाव के तौर पर की गई। अधिकारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण