लाइव न्यूज़ :

पालघर में रिश्वत लेने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 22, 2021 11:31 IST

Open in App

पालघर (महाराष्ट्र), 22 दिसंबर महाराष्ट्र के पालघर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एबीसी) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में दो राजस्व अधिकारियों और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एबीसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बुधवार को बताया कि पालघर के वसई स्थित राजस्व कार्यालय में एक व्यक्ति ने अपनी जमीन के 'रिकॉर्ड' में सुधार के लिए आवेदन दिया था। उससे इस काम के वास्ते राजस्व अधिकारियों को देने के लिए एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक लाख 20 हजार रुपये मांगे। बातचीत के बाद एक राजस्व अधिकारी 70 हजार रुपये लेकर काम करने को राजी हो गया।

एसीबी ने बताया कि इसके बाद जमीन के मालिक ने एसीबी की पालघर इकाई में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को एक राजस्व अधिकारी को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये और एक अन्य अधिकारी को 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया।

एसीबी ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए