लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकी हुए ढेर, एक पुलिसकर्मी की गई जान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 25, 2022 19:41 IST

कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किया है लेकिन इस मुठभेड़ का दुखद पहलू यह रहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान भी आतंकियों की गोली का शिकार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के बारामूला के करेरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकी मारे गये लेकिन साथ में कश्मीर पुलिस का एक जवान भी मारा गयासुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किया है

जम्मू: कश्मीर के बारामूला के करेरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकी मारे गये लेकिन साथ में इस मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी आतंकियों की गोली का शिकार हो गया।

सुरक्षाबलों ने मारे गये तीनों आतंकियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

इस मामले में जानकारी देते हुए कश्मीर के आईजी पुलिस विजय कुमार ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि ये तीनों पाकिस्तान के रहने वाले हैं।

आईजीपी विजय कुमार ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि ये तीनों आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। यही नहीं ये आतंकी पिछले 3-4 महीनों से इस क्षेत्र में सक्रिय थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस को इस बात का पता चल गया था और पुलिस उसी समय से उन्हें ट्रैक कर रही थी। आईजीपी ने बताया कि इस साल अब तक हमने 22 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों की पहचान पाकिस्तान के रहने वाले हनीफ, अली भाई और शाह वली के रूप में हुई है।

मालूम हो कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी लगातार कश्मीर में आतंकी मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में लगे हुए हैं। लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों की लगातार सतर्कता के कारण आतंकियों के नापाक इरादे लगातार नाकाम हो रहे हैं। 

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया