लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में एनएलएफटी के तीन उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: May 14, 2021 19:35 IST

Open in App

अगरतला, 14 मई त्रिपुरा के प्रतिबंधित नेशनल लिब्रेशन फ्रंट के तीन उग्रवादियों ने राज्य की पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

पुलिस के एक वरिष्छ अधिकारी ने बताया कि रूपाधन देबबर्मा, आमुष त्रिपुरा और दिलीप देबबर्मा ने पुलिस की विशेष शाखा के समक्ष बृहस्पतिवार रात को आत्मसमर्पण करते वक्त एक पिस्तौल समेत कुछ गोला-बारूद और वसूली के कुछ नोटिस जमा किए।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रतिबंधित एनएलएफटी के कैडर ने स्वीकार किया कि वे 2018 में संगठन में शामिल हुए थे और बांग्लादेश तथा म्यांमा में इसके शिविरों में प्रशिक्षण लिया था।

उन्होंने बताया कि वे राज्य के अंदरूनी इलाकों में वसूली की गतिविधियों में शामिल रहे थे।

अधिकारी ने बताया, “उन्होंने जंगल में मुश्किल जीवन जिया और अपने तथाकथित नेताओं के व्यवहार से तंग आ गए थे जो बांग्लादेश और म्यांमा में शानदार जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने जीवन की मुख्यधारा में शामिल होने का रास्ता चुना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर