लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी के खिलाफ तीन नई FIR, सोनिया गांधी पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप, जानें किसने दर्ज कराए मुकदमे

By गुणातीत ओझा | Updated: April 25, 2020 15:32 IST

अर्नब गोस्वामी और कांग्रेस के बीच रार लंबी खिंचती जा रही है। पालघर लिंचिंग मामले में अपने चैनेल पर डिबेट के दौरान वरिष्ठ पत्रकार अर्नब ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा था। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने अर्नब पर सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कई मामले दर्ज कराए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपालघर मॉब लिंचिंग मामले में सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी के खिलाफ पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर तीन नए मामले दर्ज कराए हैं।क्रिश्चियन यूनाइटेड फेडरेशन के अध्यक्ष अल्बर्ट दुआ ने अपनी प्राथमिकी में गोस्वामी पर "ईसाई समुदाय की भावनाओं को आहत करने" का आरोप लगाया है।

अर्नब गोस्वामी और कांग्रेस के बीच रार लंबी खिंचती जा रही है। पालघर लिंचिंग मामले में अपने चैनेल पर डिबेट के दौरान वरिष्ठ पत्रकार अर्नब ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा था। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने अर्नब पर सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कई मामले दर्ज कराए हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार पर तीन नए मामले दर्ज कराए हैं। लुधियाना में क्रिश्चियन यूनाइटेड फेडरेशन (CUF) के अध्यक्ष की शिकायत पर व जालंधर और फिल्लौर में अन्य कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर दो अर्नब के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

क्रिश्चियन यूनाइटेड फेडरेशन के अध्यक्ष अल्बर्ट दुआ ने अपनी प्राथमिकी में गोस्वामी पर "ईसाई समुदाय की भावनाओं को आहत करने" का आरोप लगाया है। नेशनल हेराल्ड के मुताबिक दुआ ने कहा, "गोस्वामी ने मोमबत्ती गैंग व पादरी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिससे ईसाई समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।" दुआ की शिकायत पर अर्नब के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए, 153-बी, 295-ए, 504 और 505 के तहत दुगरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

दूसरी एफआईआर स्थानीय कांग्रेस नेता जसलीन सेठी की शिकायत पर जालंधर शहर के डिवीजन नंबर 6 पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। जसलीन सेठी ने आरोप लगाया है कि 21 अप्रैल को पालघर में हुए लिंचिंग मामले में डिबेट के दौरान अर्नब ने सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देनें की बातें कहीं। गोस्वामी के आरोपों पर पुलिस ने अर्नब के खिलाफ धारा 153, 153-ए, के तहत मामला दर्ज किया है।

गोस्वामी के खिलाफ तीसरी एफआईआर जालंधर ग्रामीण पुलिस ने पंजाब के पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चौधरी की शिकायत पर फिल्लौर पुलिस स्टेशन में दर्ज की है। चौधरी ने अपनी शिकायत में कहा कि गोस्वामी ने पालघर की घटना को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश की और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अपमानजनक और शर्मनाक टिप्पणी की। फिल्लौर पुलिस स्टेशन में गोस्वामी के खिलाफ 153-ए, 153-बी, 295-ए, 504 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने रिपब्लिकन टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी को शुक्रवार को बड़ी राहत देते हुए उन्हें उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मामलों में तीन सप्ताह तक किसी भी दंडनीय कार्रवाई से संरक्षण प्रदान कर दिया। महाराष्ट्र के पालघर में हाल ही में दो साधुओं सहित तीन व्यक्तियों की पीट-पीट कर की गई हत्या की घटना के संदर्भ में गोस्वामी द्वारा अपने एक न्यूज कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी के खिलाफ कथित मानहानिकारक बयानों को लेकर विभिन्न राज्यों में उनके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज कराई गई थीं। पीठ ने अपने आदेश में 22 अप्रैल, 2020 को नागपुर शहर के सदर थाने में गोस्वामी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के अलावा छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में दायर तीन अन्य प्राथमिकी और 11 शिकायतों के मामलों में आगे कार्यवाही पर रोक लगा दी।

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीसोनिया गाँधीकांग्रेसपंजाबपालघर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील