लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के तीन नए मामले

By भाषा | Updated: February 18, 2021 10:17 IST

Open in App

आइजोल, 18 फरवरी मिजोरम में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,399 हो गए।

अधिकारी ने बताया कि दो नए मामले लॉन्गतलाई जिले और एक नया मामला सैतुअल में सामने आया है। इनमें से एक व्यक्ति ने हाल ही में यात्रा की थी और अन्य दो पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि मिजोरम में अभी 20 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 4,369 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 99.32 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में वायरस से अभी तक 10 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि यहां अभी तक कुल 12,976 लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है।

राज्य में अभी तक कुल 2,23,448 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए