अंडमान में कोविड-19 के तीन नए मामले

By भाषा | Published: July 4, 2021 12:34 PM2021-07-04T12:34:51+5:302021-07-04T12:34:51+5:30

Three new cases of Kovid-19 in Andaman | अंडमान में कोविड-19 के तीन नए मामले

अंडमान में कोविड-19 के तीन नए मामले

पोर्ट ब्लेयर, चार जुलाई अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,478 हो गयी है।

केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के दौरान संक्रमण के मामले सामने आए। केंद्र शासित प्रदेश में 20 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में पांच और लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं, जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 7,330 हो गयी है। मृतकों की संख्या 128 बनी हुई है। प्रशासन ने अब तक कोविड-19 के लिए 4,12,361 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.81 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में अब तक 1,85,734 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 1,57,972 लोगों को पहली खुराक और 27,762 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। केंद्र शासित प्रदेश की आबादी चार लाख है।

वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 475 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,34,011 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि संक्रमण के कारण 13 मरीजों की मौत होने के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,733 हो गई है। उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर दो प्रतिशत है। ठाणे के पड़ोस के पालघर जिले में, संक्रमण के मामले बढ़कर 1,17,222 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 2603 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three new cases of Kovid-19 in Andaman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे