लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले

By भाषा | Updated: September 4, 2021 11:06 IST

Open in App

केंद्र शासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7570 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। तीन नए मामलों में से दो की पुष्टि हवाई अड्डे पर जांच के दौरान हुई जबकि एक व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया था। विमान से आने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य है तभी उन्हें द्वीपसमूह में प्रवेश की अनुमति होगी। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार द्वीपसमूह में वर्तमान में नौ उपचाराधीन रोगी हैं और सभी दक्षिण अंडमान जिले से हैं। अन्य दो जिले उत्तर एवं मध्य अंडमान संक्रमण मुक्त हैं। बीमारी से एक और व्यक्ति स्वस्थ हुआ से जिससे संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 7432 हो गई है। बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 129 है। प्रशासन ने अब तक 4,96,179 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और संक्रमण दर 1.53 प्रतिशत है। बुलेटिन के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 3,70,004 लोगों का टीकाकरण हुआ है इनमें 2,62,516 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक मिली है और 1,07,488 लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी