लाइव न्यूज़ :

अंडमान और निकोबार में कोविड-19 के तीन नए मामले

By भाषा | Updated: July 22, 2021 09:42 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 22 जुलाई अंडमान और निकोबार द्वीप में तीन और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 7,521 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि हवाईअड्डे पर जांच के दौरान तीन लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 129 पर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि इस द्वीप समूह में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 18 है, जिनमें से 16 मरीज दक्षिण अंडमान जिले और दो उत्तर तथा मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार जिला कोविड-19 से मुक्त है।

अधिकारी ने बताया कि इस अवधि के दौरान चार और लोग कोरोना वायरस संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए हैं जिससे इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 7,374 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि अंडमान और निकोबार प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 4,29,739 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.75 प्रतिशत है। केंद्र शासित प्रदेश में अभी तक 2.62 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए