लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: March 18, 2021 10:24 IST

Open in App

आइजोल, 18 मार्च मिजोरम में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के साथ कुल मामले 4,445 पर पहुंच गए। एक संक्रमित व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या 11 पर पहुंच गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीनों नए मामले आइजोल जिले में हैं।

अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में फिलहाल 17 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है जबकि कुल 4,417 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

अभी तक कुल 2,43,726 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है जिनमें से 650 नमूनों की जांच बुधवार को हुई।

राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 99.37 फीसदी है वहीं संक्रमण की दर1.83 फीसदी है।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. लालजावमी ने बताया कि बुधवार तक कुल 49,415 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई जिनमें से 15,644 वरिष्ठ नागरिक हैं तथा 1,552 लोग ऐसे हैं जो अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।

कुल 10,179 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 492 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर