लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोरोना वारयस संक्रमण के तीन नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: January 14, 2021 09:38 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 14 जनवरी अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,969 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने के क्रम में ये नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या अब भी 62 है।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में पांच और लोग संक्रमण मुक्त हुए। केन्द्र शासित प्रदेश में कुल 4,891 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 16 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक कुल 1,98,478 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। यहां संक्रमण की दर 2.50 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए