लाइव न्यूज़ :

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन, पेट्रोल और डीजल कीमत पर विरोध, किसानों ने ‘हॉर्न बजाओ दिवस’ भी मनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2021 20:33 IST

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश के विभिन्न हिस्सों में किसान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के किनारे अपने वाहनों के साथ जमा हुए।

Open in App
ठळक मुद्देकीमतें तत्काल प्रभाव से आधी की जाएं।किसानों ने ईंधन की ऊंची कीमतों के खिलाफ दो घंटे तक प्रदर्शन किया। मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर और अन्य वाहन लेकर आए थे और धरने पर बैठे।

नई दिल्लीः केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल, डीजल और खाद्य तेल की कीमतों में हालिया वृद्धि का विरोध करते हुए तत्काल प्रभाव से इनके दाम आधा करने की मांग की।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश के विभिन्न हिस्सों में किसान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के किनारे अपने वाहनों के साथ जमा हुए। किसान नेता लखबीर सिंह ने कहा, ‘‘आज किसानों ने ईंधन की ऊंची कीमतों के खिलाफ दो घंटे तक प्रदर्शन किया। हम चाहते हैं कि इनकी कीमतें तत्काल प्रभाव से आधी की जाएं।

प्रदर्शनकारी अपने साथ मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर और अन्य वाहन लेकर आए थे और धरने पर बैठे।’’ उन्होंने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। पेट्रोल की कीमत बुधवार को दिल्ली और कई अन्य शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गई जबकि डीजल की कीमत 89.59 रुपये प्रति लीटर है।

एक अन्य किसान नेता अवतार सिंह मेहमा ने बताया कि प्रदर्शन सिर्फ दिल्ली की सीमा पर ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर हुआ। दिल्ली की सीमा पर नए कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए किसान जमा हैं। बृहस्पतिवार को प्रदर्शन के तौर पर किसानों ने ‘हॉर्न बजाओ दिवस’ भी मनाया।

इस दौरान उन्होंने पांच मिनट तक अपने वाहनों का हॉर्न बजाया। ऐसा करने के पीछे किसानों का कहना है कि नए कृषि क़ानूनों का पिछले सात महीने से लगातार विरोध करने के बाद भी सरकार उनकी नहीं सुन रही है। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने कहा, ‘‘ देश के सभी किसानों से आह्वान किया गया था कि वे अपने ट्रैक्टर और वाहनों के साथ मुख्य मार्गों और राजमार्गों पर आएं और हॉर्न बजाएं ताकि सरकार हमारे प्रदर्शन का संज्ञान ले।’’ 

टॅग्स :किसान आंदोलनभारत सरकारनरेंद्र मोदीपंजाबउत्तर प्रदेशदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप