लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 09:43 IST

Open in App

नोएडा, 13 अक्टूबर थाना सेक्टर 39 पुलिस ने कार में लिफ्ट देकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक गिरोह के तीन बदमाशों को बुधवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली दो बदमाशों के पैर में लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में कुछ दिनों से कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने की कई वारदातें हो रही थी। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए थाना सेक्टर 39 के थानाध्यक्ष राजीव बालियान के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई थी। सिंह ने बताया कि बुधवार तड़के थाना सेक्टर 39 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक कार को चेकिंग के लिए रोका लेकिन कार में सवार बदमाश भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया। कार में सवार बदमाशों ने नीचे उतर कर पुलिस पार्टी पर गोली चलानी शुरू कर दी और वहां से भागने लगे।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में चलाई गई गोली दो बदमाशों- पुष्पेंद्र और जावेद के पैर में लगी। साथ ही बताया कि इनका एक साथी अरुण उर्फ अन्नी मौके से भागने में कामयाब हो गया था लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सिंह ने बताया कि इन बदमाशों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी एक आई-10 कार, तीन देसी तमंचे कारतूस तथा लूटा हुआ मोबाइल फोन और 47 हजार रुपये नगद बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने 16 सितंबर को मैनपुरी जनपद जा रहे पिता पुत्र को कार में लिफ्ट देकर उनसे एक लाख से ज्यादा की नकदी लूट ली थी। उनके साथ मारपीट कर बदमाशों ने उनका एटीएम कार्ड ले लिया था। एटीएम कार्ड से भी बदमाशों ने 50 हजार रुपये निकलवा लिए थे।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इन बदमाशों ने कार में लिफ्ट देकर कई लोगों से लूटपाट करने का जुर्म स्वीकार किया है। ये बदमाश इससे पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए