लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: अल-बद्र के तीन आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर, एक ने किया भारतीय सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: May 6, 2021 11:50 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस के बयान के मुताबिक मारे गये सभी आतंकवादी अल-बद्र आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए थे। इनकी पहचान शोपियाँ के दानिश मीर, मोहम्मद उमर भट और जैद बशीर रेशी के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के शोपियाँ जिले में तीन आतंकवादी सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारे गये।सुरक्षाबलों को गुरुवार रात कनिगाम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली।सुरक्षाबलों ने रात को इलाके का घेराव किया जिसके बाद मुठभेड़ हुई।मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बृहस्पतिवार को एक मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए जबकि एक आतंकवादी ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर के कनिगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद रात में इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि जैसे ही अल-बद्र संगठन के चार स्थानीय आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पता चला तो सुरक्षाबलों ने अत्यधिक संयम बरता और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए मनाने की पूरी कोशिश की। प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों के परिजनों को भी वहां बुलाया गया ताकि समर्पण के लिए उन्हें मनाया जा सके। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण की पेशकश ठुकरा दी और गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया जबकि तीन अन्य मारे गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादी की पहचान तौसिफ अहमद के रूप में की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान शोपियां के खाजापुरा के दानिश मीर, मोहम्मद उमर भट और राबेन इलाके के निवासी जैद बशीर रेशी के तौर पर हुई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वे सभी अल-बद्र आंतकी संगठन से जुड़े थे।

प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने अत्यधिक संयम दिखाने के लिए सुरक्षा बलों की प्रंशसा की जिसके कारण एक ‘भ्रमित युवक’ की जान बचाने में कामयाबी मिली। प्रवक्ता के मुताबिक मुठभेड़ स्थल से कारतूस और आग्नेयास्त्र बरामद किए गए।

Disclaimer: यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील