लाइव न्यूज़ :

सतना में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: October 18, 2021 12:30 IST

Open in App

सतना (मप्र), 18 अक्टूबर मध्य प्रदेश के सतना जिले में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही गांव के पास शनिवार देर रात को हुई।

अमदरा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक हरीश द्विवेदी ने बताया कि कटनी जिले के विस्तारा गांव के रहने वाले चार लोग झुकेही गांव से रामलीला देखकर अपने घर लौट रहे थे,तभी अज्ञात वाहन ने इनकी मोटरसायकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में मोहित पटेल (24), विजय सेन (28) और पंकज सेन (29) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 23 वर्षीय एक अन्य घायल व्यक्ति को कटनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?