लाइव न्यूज़ :

बेंगलूरू में विस्फोट में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 23, 2021 14:27 IST

Open in App

बेंगलुरू, 23 सितंबर बेंगलुरू में बृहस्पतिवार की दोपहर को एक विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरू दक्षिण के पुलिस उपायुक्त हरीश पांडेय ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘‘ पंक्चर ठीक करने की एक दुकान के साथ बने एक परिवहन गोदाम में विस्फोट हुआ। तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।’’

उन्होंने यह भी बताया कि थारागुपेट इलाके में हुए विस्फोट के पीड़ितों की पहचान कर ली गयी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ ‘अस्थिर रसायन’ के कारण विस्फोट हुआ जो एक औद्योगिक खेप का हिस्सा था।

पांडेय ने बताया, ‘‘विस्फोट की जांच की जा रही है। यह न सिलेंडर विस्फोट था और न ही पटाखे से हुआ विस्फोट या शॉर्ट सर्किट से हुआ विस्फोट था। कम्प्रेसर के टुकड़े भी नहीं मिले।’’

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ विस्फोट की वजह पर अपनी राय देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि गोदाम में अब भी ‘अस्थिर रसायन’ के 60 बक्से हैं। इस खेप के स्रोत और मालिक का पता लगाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना ताकतवर था कि दो किलोमीटर तक के दायरे में आने वाले लोगों ने इसकी आवाज सुनी जबकि स्थानीय लोगों को लगा कि भूकंप आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए