लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, करीब 14 लोग घायल

By भाषा | Updated: July 18, 2021 10:48 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 18 जुलाई दिल्ली से शाहजहांपुर आ रही एक निजी बस रविवार तड़के यहां तिलहर थाना क्षेत्र स्थित एक मेडिकल कॉलेज के बाहर खड़े लोगों को कुचलते हुए एक पेड़ से जा टकराई, जिससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

तिलहर थाने के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि दिल्ली से सवारियां लेकर शाहजहांपुर आ रही एक प्राइवेट बस का चालक थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह छह बजे संतुलन खो बैठा और बस बंथरा मेडिकल कॉलेज के पास कई खोखों को तोड़ती हुई एक पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बस में बैठे करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है तथा घायलों को नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हरदोई जिले के अशहर (45) तथा शाहजहांपुर के सुरेश (40) के रूप में हुई है जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है, वे चाय के खोखे के पास खड़े होकर चाय पी रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए